national · महाराष्ट्र
नवी मुंबई: प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या, शव टुकड़े कर फेंका, 11 महीने बाद खुला राज
INT News14 July 2026 at 06:34 pm

नवी मुंबई, 14 जुलाई। नवी मुंबई के ऐरोली इलाके से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या कर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव के तीन टुकड़े कर दिए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। करीब 11 महीने तक यह वारदात छिपी रही, लेकिन रबाले एमआईडीसी पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।