national · दिल्ली
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ओडिशा-आंध्र से दिल्ली तक फैले तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 26.35 किलो गांजा बरामद
INT News14 July 2026 at 06:15 pm

नई दिल्ली, 14 जुलाई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतर-राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 26.35 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क ओडिशा और आंध्र प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर तक गांजे की आपूर्ति कर रहा था।