national
गुजरात के 'एंटी-रेडिकलाइजेशन एसओपी' पर सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने सीएम भूपेंद्र पटेल को लिखा पत्र, समीक्षा की मांग
INT News14 July 2026 at 06:36 pm

नई दिल्ली, 14 जुलाई। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर पुलिस के स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो (एसआईबी) की कथित एंटी-रेडिकलाइजेशन स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) की समीक्षा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि मीडिया में सामने आई एसओपी की जानकारी सही है, तो इससे संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होते हैं।