Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

झज्जर की गोल्डन गर्ल मनु भाकर ने शेयर की पोस्ट:बोलीं- खिलाड़ियों की आवाज बुलंद करने के लिए करूंगी काम,एथलीट्स कमेटी का सदस्य चुने जाने पर जताया आभार

INT News19 November 2026 at 10:49 am

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने एथलीट्स कमेटी का सदस्य चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए साथी निशानेबाजों का आभार जताते हुए कहा कि उनका भरोसा उनके लिए सम्मान की बात है। मनु भाकर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एथलीट्स कमेटी का सदस्य चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि रोजाना शूटिंग रेंज में उतरने के अनुभव से वह समझती हैं कि खिलाड़ियों को किन जरूरतों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए स्पष्ट नियम और प्रतियोगिताओं का बेहतर शेड्यूल, मजबूत सपोर्ट सिस्टम और बेहतर सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया। मनु ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ उनकी कोशिश रहेगी कि सभी खिलाड़ियों की आवाज सुनी जाए। उन्होंने जमीनी स्तर पर नई प्रतिभाओं को तैयार करने और पूरे शूटिंग परिवार को मिलकर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई। अपनी पोस्ट में मनु भाकर ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) और देवकीनंदन कालेख को विशेष धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि करीब एक महीने बाद मनु भाकर की सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आई है। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर प्राथमिकताएं साझा की हैं। उनका फोकस खिलाड़ियों की समस्याओं को उठाने, उन्हें बेहतर सुविधाएं दिलाने और जमीनी स्तर पर नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर रहेगा।