Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

भाजपा विधायक ने युवतियों के साथ मंच पर किया डांस,VIDEO:बेमेतरा में छत्तीसगढ़ी गाने पर झूमे ईश्वर साहू; भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे

INT News19 November 2026 at 10:53 am

बेमेतरा जिले के साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू का युवतियों के साथ मंच पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईश्वर साहू भूमिपूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस दौरान ईश्वर साहू मंच पर डांस कर रही युवतियों के साथ छत्तीसगढ़ी गाने पर नाचते दिखे। हालांकि, इस मामले में विधायक की ओर और न भाजपा संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह मामला नगर पंचायत मारो का बताया जा रहा है। देखिए ये तस्वीरें… भूमिपूजन के बाद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर की शाम नगर पंचायत मारो के वार्ड नंबर- 03 में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू शामिल हुए। आधिकारिक कार्यक्रम पूरा होने के बाद सांस्कृतिक आयोजन शुरू हुआ। इसी दौरान मंच पर युवतियां डांस कर रही थीं। एक युवती विधायक ईश्वर साहू को हाथ पकड़कर मंच पर ले आई। कुछ देर खड़े रहने के बाद विधायक युवतियों के साथ डांस करने लगे। वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर आ रही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं विधायक के डांस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी सहज भागीदारी बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सार्वजनिक मंच पर जनप्रतिनिधि के इस अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पहले भी कई विवादों को लेकर चर्चा में रहे ईश्वर साहू इससे पहले भी पोस्टर विवाद, स्वेच्छानुदान और कंप्यूटर घोटाले से जुड़े आरोपों और चर्चाओं के कारण सुर्खियों में रहे हैं। अब मारो के सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस का वीडियो वायरल होने के बाद वे एक बार फिर चर्चा में हैं। …………………….. ईश्वर साहू से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...MLA ईश्वर साहू ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार: पोस्टर में फोटो नहीं होने से हुए नाराज, अधिकारियों ने मनाने की कोशिश की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को बेमेतरा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू कार्यक्रम से नाराज होकर बाहर निकल गए। पढ़ें पूरी खबर…