समाचार · मध्य प्रदेश
शिवपुरी में टूरिस्ट बस ने नए ट्रैक्टर को मारी टक्कर:गुजरात से उज्जैन जा रही थी बस; चालक सुरक्षित, ट्रैक्टर का ऑयल चैंबर टूटा
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर अटलपुर बंगला के पास टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक भरत सिंह यादव को चोट नहीं आई, लेकिन उनका नया ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। पंचर टायर जुड़वाने जा रहे थे ट्रैक्टर चालक गुजरात से पर्यटकों को लेकर स्लीपर कोच बस उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रही थी। इसी दौरान सिंघाखेड़ी गांव के रहने वाले भरत सिंह यादव अपने नए ट्रैक्टर का पंचर टायर जुड़वाने हाईवे किनारे स्थित एक होटल जा रहे थे। भरत सिंह के मुताबिक, वह ट्रैक्टर को हाईवे के किनारे से ले जा रहे थे। तभी बस ने ट्रैक्टर में साइड से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का ऑयल चैंबर टूटा टक्कर से ट्रैक्टर का ऑयल चैंबर टूट गया। इसके अलावा ट्रैक्टर के दूसरे हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बदरवास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस जब्त कर ली है और मामले की जांच कर रही है।