समाचार · उत्तर प्रदेश
'आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है...' सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने संभल और बरेली में दंगे को लेकर सपा पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि संभल में सपा के एक गुंडे ने दंगा कराया, जिसे सरकार घुटनों पर लाकर नाक रगड़वा रही है. उन्होंने बरेली के एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि वह दंगे कराता था और एक बार प्रशासन उसके आगे सहम गया था. मैंने कहा कि जरा रुक जाओ, उसको आने दो, फिर बताते हैं. आज वह गुंडा जेल में कष्ट उठा रहा है. कह रहा है कि छोड़ दो, गलती हो गई. अब ऐसा नहीं होगा. आज जब कोई धमकी देता है कि दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं- आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है... सीएम योगी आदित्यनाथ का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यूपी में अब नो कर्फ्यू, नो दंगा का माहौल
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में दंगा कराने की धमकी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उत्तर प्रदेश में अब “नो कर्फ्यू, नो दंगा” का माहौल है. उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में दंगाइयों को संरक्षण और सम्मान मिलता था, जबकि मौजूदा सरकार में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. सीएम योगी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
सीमए योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बरेली में दंगा कराने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए सख्त कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले दंगा करने वालों को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर सम्मानित किया जाता था, जबकि अब धमकी देने वालों को कानून का सामना करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: यूपी में बाढ़ का कहर! नदी में समा गया पूरा गांव, बलिया में 200 से अधिक परिवार बेघर, जिम्मेदार कौन?