Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में पति और पत्नी को लुटेरों ने घेरा:तेजधार हथियार दिखाकर लूट की कोशिश, वारदात CCTV में कैद

INT News8 August 2026 at 04:38 pm

जालंधर के शिव विहार इलाके में दो बाइक सवार लुटेरों ने पैदल जा रहे एक पति-पत्नी को तेजधार हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास किया। यह घटना सोसायटी के गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित अशोक बत्रा ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ रोजाना की तरह सैर करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे दो बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोका और तेजधार हथियार दिखाकर लूटने की कोशिश की। पति और पत्नी ने मचाया शोर लूटपाट के दौरान पति-पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लुटेरों ने महिला के हाथ से भजन जप काउंटर और एक अंगूठी छीन ली। हालांकि, वे जप काउंटर वापस देकर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि दंपति के पास उस समय कोई अन्य गहना या मोबाइल फोन नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लुटेरे तेजधार हथियार दिखाकर पति-पत्नी को निशाना बना रहे हैं और वे खुद को बचाने के लिए शोर मचा रहे हैं।