Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अवैध संबंधों के शक में घर में घुसकर मर्डर:झाबुआ के हरिराम गेहलोत हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार; बोलेरो और हथियार जब्त

INT News8 August 2026 at 04:49 pm

झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र में हुए हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन, हथियार और कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। रात में घर में घुसकर की थी मारपीट अटल बस्ती पेटलावद निवासी भुलीबाई ने 2 अगस्त 2026 की रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देवा सिंगाड़ और उसके साथियों ने घर में घुसकर धुलेट (धार) निवासी हरिराम गेहलोत के साथ मारपीट की। गंभीर चोटें आने से हरिराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। अवैध संबंधों के शक में दिया वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी देवा सिंगाड़ के भुलीबाई के साथ पिछले 10-12 वर्षों से संबंध थे। देवा को शक था कि हरिराम के भी महिला से संबंध हैं। घटना की रात हरिराम को वहां देखकर आरोपियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन उर्फ राजू भूरिया और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।