समाचार · झारखंड
JPSC-JSSC Protest: CM हाउस के बाहर ABVP छात्रों का प्रदर्शन, 8 से 10 कार्यकर्ताओं को लिया गया हिरासत में

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र संगठनों को सरकार की ओर से बातचीत के लिए बुलाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सरकार ने झारखंड आदिवासी छात्र संघ, आदिवासी छात्रावास, JCM यानी झारखंड छात्र मोर्चा, NSUI और JLKM छात्र संघ से बातचीत की. हालांकि, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र संगठन को बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर ABVP कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया.
8 से 10 छात्रों को लिया गया हिरासत में
सरकार के फैसले के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने रांची कॉलेज से सिद्धू-कान्हू चौक तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ABVP को बातचीत में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई. मार्च के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से सभी छात्र संगठनों को बातचीत में शामिल करने की मांग की.
वहीं हल्की नोकझोंक के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 से 10 ABVP कार्यकर्ताओं को अपनी हिरासत में ले लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया कर्मियों के साथ साझा की है. साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि सभी को मौके से सीधे लालपुर थाना ले जाया गया है.
कई छात्र संगठनों से सरकार ने की बातचीत
झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को लेकर सरकार लगातार छात्र संगठनों और आंदोलनकारी छात्रों से संवाद कर रही है. इसी क्रम में सरकार की ओर से आंदोलन से जुड़े छात्रों से बातचीत के बाद अलग-अलग छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई. सरकार ने छात्र संगठनों से आंदोलन को लेकर उनकी राय जानने और समस्याओं को समझने का प्रयास किया. साथ ही छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सलाह-मशविरा किया गया.
यह भी पढ़ें: रांची में प्रदर्शन कर रहे अनशनकारियों की बिगड़ने लगी तबीयत, सदर अस्पताल में एक और छात्र भर्ती
ABVP को नहीं बुलाने पर उठे सवाल
इसी बीच ABVP को बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर संगठन ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब सरकार छात्र आंदोलन को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों से बातचीत कर रही है, तो ABVP को इससे अलग रखना उचित नहीं है. ABVP ने इसी मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. रांची कॉलेज से सिद्धू-कान्हू चौक तक निकाले गए मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
छात्र आंदोलन पर सरकार की नजर
झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सरकार की ओर से अलग-अलग छात्र संगठनों से बातचीत का सिलसिला जारी है. सरकार आंदोलन से जुड़े मुद्दों को समझने और छात्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. वहीं, ABVP को बातचीत में शामिल नहीं किए जाने से विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. अब देखना होगा कि सरकार और ABVP के बीच इस मुद्दे पर आगे क्या बातचीत होती है और छात्र आंदोलन को लेकर सरकार की अगली रणनीति क्या रहती है.
यह भी पढ़ें: दूसरे गुट की वार्ता में भी नहीं बनी सहमति, छात्रों का विधानसभा घेराव 10 अगस्त को