Friday, 13 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

वर्ल्ड सिख एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस 19 से 21 तक बटाला में

INT News13 November 2026 at 05:30 am

। अमृतसर चीफ खालसा दीवान एजुकेशनल कमेटी ने 19, 20 और 21 नवंबर को बटाला में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 69वां वर्ल्ड सिख एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का फैसला लिया है। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए चीफ खालसा दीवान के स्थानीय प्रधान कुलजीत सिंह साहनी की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक हुई। मीटिंग का एजेंडा एजुकेशनल कमेटी के ऑनरेरी सचिव डॉ. सरबजीत सिंह छीना ने पढ़कर सुनाया। इस मीटिंग में सीकेडी के उपप्रधान और कॉन्फ्रेंस रिसेप्शन कमेटी के चेयरमैन संतोख सिंह सेठी ने कॉन्फ्रेंस के 3 दिन के प्रोग्राम की डिटेल्स पेश कीं। इसके तहत 19 नवंबर, 2026 को बड़े लेवल पर होने वाले नगर कीर्तन, एग्जीबिशन के उद्घाटन और शाम को होने वाले कीर्तन दरबार के इंतजामों के बारे में जानकारी दी गई। 20 नवंबर, 2026 को शाम को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत पर सेमिनार और लाइट एंड साउंड प्रोग्राम होगा। 21 को सामाजिक, धार्मिक और एजुकेशनल फील्ड के जाने-माने लोगों के सम्मान िकया जाएगा। सीकेडी के सचिव रमणीक सिंह ने कॉन्फ्रेंस के इंतजामों को आसान और असरदार बनाने के लिए आपसी तालमेल की जरूरत पर जोर दिया। बैठक में हरविंदर पाल सिंह चुघ, जसपाल सिंह ढिल्लों, डॉ. सरबजीत सिंह छीना, प्रो. सुखबीर सिंह, डॉ. आत्मजीत सिंह बसरा, कमलजीत सिंह कोहली, सरजोत सिंह साहनी, रबिंदरबीर सिंह भल्ला, प्रो. भूपिंदर सिंह आदि आदि मौजूद थे।