समाचार · हरियाणा
नारनौल में गूंजने लगी ‘बम भोले’ की गूंज:महेंद्रगढ़ मार्ग से गुजर रहे हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िए, जगह-जगह लगाए सेवा शिविर
हरियाणा के नारनौल में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। वहीं हरिद्वार से राजस्थान की ओर जाने वाले कांवडिए भी जिला महेंद्रगढ़ से होकर गुजर रहे हैं। इसकी वजह से बम भोले की गूंज जिला में सुनाई दे रही है। इनके लिए अनेक लोगों द्वारा सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। मंगलवार को शिवरात्रि मनाई जाएगी। शिवरात्रि के अवसर पर शहर के साथ-साथ विभिन्न गांवों में बने शिवालयों पर कांवड़ चढ़ाएंगे। जिसके चलते शिवालयों को भी सजाया जा रहा है। जिला में लोग कांवड़ लाने के लिए दादरी से महेंद्रगढ़-नारनौल मार्ग से आते हैं। अनेक जगह लगे शिविर कांवड़ियों के लिए महेंद्रगढ़ रोड पर कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए जा रहे हैं। वहीं उनके लिए चिकित्सा सहायता भी दी जा रही है। 15 फुट ऊंची कांवड़ बनी चर्चा का विषय महेंद्रगढ़ जिले के खोड़मा गांव निवासी सूरज किराड़ भी इस बार अपनी छठी कांवड़ लेकर गांव लौट रहे हैं। उनकी कांवड़ की ऊंचाई करीब 15 फीट है, जो यात्रा के दौरान लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सूरज किराड़ 29 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी यात्रा शुरू की। विशाल कांवड़ को लेकर वह पैदल यात्रा करते हुए गांव की ओर बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सूरज की यह छठी कांवड़ यात्रा है। हर वर्ष वह सावन में कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। लोग के लिए आकर्षक बताया गया कि इस बार सूरज ने विशेष रूप से करीब 15 फीट ऊंची कांवड़ तैयार की है। कांवड़ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों की नजर इस विशाल कांवड़ पर पड़ रही है और लोग इसे देखने के लिए रुक भी रहे हैं। कल चढ़ेंगी कांवड़ जिला के शिवालयों पर कल मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ चढ़ाई जाएंगी। इसको लेकर शिवालयों को भी सजाया जा रहा है। शहर के मोडावाला मंदिर, छोटा-बड़ा तालाब स्थित शिवालयों व मोटा महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों को सजाया जा रहा है।