Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म:रायगढ़ से युवक जम्मू भागा ले गया, अपहरण-दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

INT News10 August 2026 at 01:58 pm

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला से एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक जम्मू भगा ले गया। जहां उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आरोपी का पतासाजी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर मामले की सूचना थाना में दी गई। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा बालिका के परिजनों व सहेलियों से पूछताछ कर लगातार पतासाजी की गई। पूछताछ के आधार पर बालिका के संदेही युवक आयुष केंवट 22 साल निवासी बिलाईगढ़ के साथ जम्मू में होने की जानकारी सामने आई। बालिका व संदेही युवक की पतासाजी के लिए पुलिस की टीम जम्मू रवाना हुई। जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका व संदेही युवक जम्मू से वापस सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में आ चुके हैं।

सारंगढ़ जिला से आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम बालिका के घरवालों के साथ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ रवाना हुई और संदेही युवक के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी के पास 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल हासिल कर अपने संरक्षण में लिया और दोनों को पुसौर थाना लाया गया। बालिका का महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बयान कराया गया।

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म

तब बालिका ने बताया कि आरोपी युवक आयुष केंवट उसे शादी का प्रलोभन देकर जम्मू ले गया था, जहां दोनों मजदूरी करते थे। इस दौरान उसने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। ऐसे में पुलिस ने प्रकरण में धारा 64(2)(एम) BNS व धारा 6 पॉक्सो एक्ट को जोड़ा गया। इसके बाद आरोपी आयुष केंवट को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आरोपियों पर कार्रवार्र लगातार जारी रहेगी

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उनकी सकुशल वापसी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुमशुदगी की सभी सूचना पर पुलिस संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने व उनके खिलाफ अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।