समाचार · मध्य प्रदेश
भनवारी में ट्रांसफार्मर में आग, 400 घरों की बिजली गुल:शॉर्ट सर्किट से आग, बारिश से बुझी; विभाग बोला-टीम को मौके पर भेज रहे
सोमवार सुबह बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भनवारी में शॉर्ट सर्किट से एक बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से करीब 400 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग आधे घंटे तक ट्रांसफार्मर जलता रहा, जिसके बाद तेज बारिश से आग अपने आप बुझ गई। घटना सोमवार सुबह 11 बजे हुई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। आग बुझने के बाद पता चला कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो चुका है, जिससे 400 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। उमस में बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। घरों के बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हो गए हैं। उमस भरे बारिश के मौसम में बिजली न होने से उनकी समस्या और बढ़ गई है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर का सुधार कार्य शुरू नहीं हो सका था। ग्राम भनवारी निवासी सुरेश दुबे ने बताया कि गांव में मेंटेनेंस कार्य के बावजूद ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को स्थायी सुधार की आवश्यकता है, ताकि बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीण बोले- स्थायी सुधार की जरूरत ग्राम भनवारी निवासी सुरेश दुबे ने बताया कि गांव में मेंटेनेंस कार्य होने के बावजूद ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उन्होंने बिजली विभाग से स्थायी सुधार की मांग की, ताकि बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से राहत मिल सके। विभाग बोला- टीम को मौके पर भेज रहे जिले के अधीक्षण यंत्री जनमेजय सिंह ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। जल्द आवश्यक सुधार कार्य कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।