Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बालाघाट में तीन बाइक टकराईं, छह घायल:नशे में धुत युवक ने दिया अंजाम, स्कूली छात्र भी चपेट में आए

INT News10 August 2026 at 01:52 pm

बालाघाट के लांजी नगर के वार्ड नंबर 15 स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। नशे में धुत एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पहले बहेला की ओर से आ रहे तीन युवकों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर आगे जा रही पिता-पुत्र की बाइक से जा भिड़ा। इस हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए, जबकि एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायलों में 8 वर्षीय बालक, एक छात्र और कई युवक शामिल हैं। इनमें अनिल गायकवाड़ (43) के चेहरे पर चोटें आईं और उनका हाथ टूट गया। उनके 8 वर्षीय बेटे यश गायकवाड़ को आंख के नीचे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं। ये हुए घायल आईटीआई छात्र अमित डोहरे (23) और रोशन हंसराज बागड़े (21) को हल्की चोटें आईं। शुभम सुलाखे (18) का सीधा पैर टूट गया। हादसे को अंजाम देने वाला सहेकी निवासी अखिलेश उईके (बाइक क्रमांक एमपी 50 जेडई 0266) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसका सीधा पैर घुटने के ऊपर से टूट गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अखिलेश उईके अत्यधिक शराब के नशे में तेज गति से बाइक चला रहा था। घटना के बाद, डायल 112 के चालक टीपू और आरक्षक नेमीचंद सेपट ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. अंकित खरोले, डॉ. अभिषेक, स्वास्थ्यकर्मी तुलसी और इंद्रजीत अहिरवार ने घायलों का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल अखिलेश उईके को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। इसी बीच, सालेटेकरी मार्ग पर कटंगनाले के पास एक अन्य घटना में बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में भीमडोंगरी निवासी आशीष यादव (21) घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका उपचार जारी है। हादसे की अन्य तस्वीरें…