समाचार · हरियाणा
हरियाणा रोडवेज में बिना वर्दी युवक ने दिखाया पुलिसिया रौब:नारनौल से दिल्ली जा रही बस में रेवाड़ी के पास से चढ़ा था, वीडियो वायरल
हरियाणा के नारनौल में बिना वर्दी के रोडवेज बस में एक युवक ने पुलिसिया रौब दिखाया। युवक ने न तो टिकट लिया वहीं ड्राइवर व कंडेक्टर से बदतमीजी भी की। इस पूरे मामले की कंडेक्टर ने वीडियो बना ली। जिसमें वह मूहं छुपाता व वीडियो बनाने से मना करता दिखाई दे रहा है। नारनौल डिपो की एक बस नारनौल से दिल्ली जा रही थी। बस को ड्राइवर मंजीत चला रहा था तथा विनोद इसमें कंडेक्टर है। इस दौरान रेवाड़ी के कुंड के पास एक युवक बस में चढ़ गया। युवक ने बस में चढ़ते ही अपने आप को पुलिसकर्मी बताया तथा ड्राइवर को कहने लगा कि कुंड के बस स्टॉप पर बस क्यों नहीं रोकते हो। बस नहीं रोकने की बात पर विवाद हुआ शुरू इस पर ड्राइवर ने कहा कि बस रोकी है तभी तो तूम बैठे हो। इस पर उसने अपने मोबाइल से ड्राइवर की वीडियो बनानी शुरू कर दी तथा मोबाइल पर ही फोटो, वीडियो दिखाते हुए बताया कि सभी बसें इस स्थान पर रुकती हैं, तूमने बस को वहां पर नहीं रोका। ड्राइवर को दिखाया पुलिसिया रौब वहीं युवक ने ड्राइवर से कहा कि वह पुलिस में लगा हुआ है। तूम जैसे 15 हजार रुपए की नौकरी करने वाले बहुत देखें हैं। इसके बाद वह चलती बस में पुलिसया रौब दिखाते हुए ड्राइवर से बदतमीजी शुरू कर दी। गुरुग्राम जाने की बात कही कंडेक्टर विनोद ने बताया कि जब वह पीछे टिकट बना रहा था तो इस बारे में उसको पता चला। उसने आगे आकर उस युवक से पूछा कि कहां से चढ़े हो तथा कहां पर जाना है। तब उसने कहा कि वह स्टाफ का है तथा पुलिस में लगा हुआ है, उसको गुरुग्राम जाना है। रेवाड़ी के कुंड से वह सवार हुआ था। नहीं दिखाया आईकार्ड इस पर उसने कहा कि अपना आई कार्ड दिखाओ, तब उसने आई कार्ड नहीं दिखाया। विनोद ने बताया कि वह उसकी वीडियो बनाने लगा तो उसने हाथ से उसका फोन छिनना चाहा। वहीं अपने चेहरे को भी छुपाने लग गया। तीन बार बस रुकवाई, नहीं उतरा कंडेक्टर विनोद ने बताया कि उसके टिकट नहीं लेने पर तीन बार बस रोककर उसको उतारने के लिए कहा गया, मगर वह नहीं उतरा। इस पर सवारियों ने उससे कहा कि वह अपना आई कार्ड दिखा दे या टिकट ले ले, मगर उसने न तो अपना आई कार्ड दिखाया न ही टिकट ली। रेवाड़ी उतर गया कंडेक्टर विनोद ने बताया कि वह युवक पहले तो गुरुग्राम जाने की बात कर रहा था, मगर जब उसके साथ यह वाक्या हुआ तो वह रेवाड़ी के बस स्टैंड पर बस से उतरकर कहीं चला गया। विनोद के अनुसार उक्त युवक ने ड्राइवर व कंडेक्टर दोनों के साथ कई देर तक बदतमीजी की। बस हो गई लेट वहीं ड्राइवर मंजीत ने बताया कि वह बार-बार उससे बदतमीजी कर रहा था। वह उसको बस सही से नहीं चलाने दे रहा था। ऐसे में कोई हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेवार होता। उसकी इस हरकत की वजह से दिल्ली बस भी 15 से 20 मिनट देरी से पहुंची।