national · दिल्ली
राहुल गांधी सुर्खियां बटोरने के लिए कर रहे राजनीतिक ड्रामा, हताशा की हद : मदन राठौड़
INT News22 July 2026 at 11:53 am

नई दिल्ली, 22 जुलाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने राजनीतिक ड्रामा करने और सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल राजनीतिक माहौल बनाने के लिए प्रदर्शन कर रही है।