world
पाकिस्तान के पंजाब में बारिश का कहर: 8 की मौत और 14 घायल, कई इलाके जलमग्न
INT News22 July 2026 at 01:21 pm

इस्लामाबाद, 22 जुलाई। पाकिस्तान में बारिश कई इलाकों पर कहर बन कर टूटी है। खासकर पंजाब प्रांत गुजरांवाला, नारोवाल, पाकपत्तन और लाहौर शहरों में भारी बरसात ने तबाही मचा दी है। अलग-अलग हादसों में करीब 8 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।