national · दिल्ली
विपक्ष के सांसदों ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- 'नीट पर चर्चा, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और छात्रों पर दर्ज एफआईआर हों वापस'
INT News22 July 2026 at 01:41 pm

नई दिल्ली, 22 जुलाई। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।