national
तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, 13 सरकारी संस्थानों में नर्सिंग की 855 नई सीटें बढ़ेंगी
INT News22 July 2026 at 01:31 pm

चेन्नई, 22 जुलाई। तमिलनाडु सरकार ने राज्य में नर्सिंग शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सरकारी नर्सिंग संस्थानों में सीटों की संख्या 796 से बढ़ाकर 1,651 करने का निर्णय लिया है। इसके तहत स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में कुल 855 नई सीटें जोड़ी जाएंगी।