national · दिल्ली
दिल्ली में दो जगहों पर भीषण आग, करोल बाग के पीजी और बवाना की फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी
INT News22 July 2026 at 01:48 pm

नई दिल्ली, 22 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगने की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। करोल बाग स्थित एक पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास और बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना-पुठ खुर्द औद्योगिक क्षेत्र में एक हेलमेट निर्माण फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल, पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।