national · झारखंड
जेपीएससी विवाद : सीआईडी ने आठ को हिरासत में लिया, ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को परीक्षा का जिम्मा सौंपे जाने पर सवाल
INT News22 July 2026 at 01:35 pm

रांची, 22 जुलाई। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर उठे विवाद सीआईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को जेपीएससी मुख्यालय और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल के दफ्तर सहित आठ ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में जेपीएससी की सहायक परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, टीडीपीएल के निदेशक सत्यपाल सिंह, दूसरे निदेशक रामबीर सिंह तथा कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय कुमार तिवारी शामिल हैं।