Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

सैनिकों को मिल सकती है आयुष उपचार की सुविधा, प्रतापराव जाधव ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र

INT News22 July 2026 at 01:36 pm

नई दिल्ली, 22 जुलाई। देश के सैनिकों को बेहतर, समग्र और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक अहम पहल की है। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर देश के सभी मिलिट्री और फील्ड अस्पतालों में आयुष ओपीडी और आयुष आधारित उपचार सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।