national
रूसी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, भारतीय नाविकों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
INT News22 July 2026 at 01:08 pm

मनीला, 22 जुलाई। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। ब्लैक सी हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत के बाद शीर्ष स्तर के मंत्रियों की ये पहली मुलाकात थी। इस दौरान विभिन्न मुद्दों के साथ ही नाविकों की सुरक्षा पर भी गहन चर्चा हुई।