national
कर्नाटक में सूखे की स्थिति गंभीर है: उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर
INT News22 July 2026 at 01:36 pm

बेंगलुरु, 22 जुलाई। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि राज्य गंभीर सूखे की स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने केंद्र से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से चर्चा में रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति दोपहर तक स्पष्ट हो सकती है।