national · पश्चिम बंगाल
कोलकाता में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दो थाई नागरिक गिरफ्तार
INT News22 July 2026 at 01:08 pm

कोलकाता, 22 जुलाई। कोलकाता पुलिस ने बुधवार को बताया कि शहर से प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों महिलाएं थाईलैंड की नागरिक हैं और पर्यटक बनकर कोलकाता आई थीं। इन पर पश्चिम बंगाल में नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है।