Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · गुजरात

'ड्रग फ्री गुजरात' अभियान को मजबूती, सभी जिला अस्पतालों में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र, 14.90 करोड़ मंजूर

INT News22 July 2026 at 01:42 pm

गांधीनगर, 22 जुलाई। गुजरात सरकार ने राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 14.90 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस राशि से राज्य के सभी 34 जिला अस्पतालों में 15-15 बेड वाले नशा मुक्ति केंद्र (डी-एडिक्शन सेंटर) स्थापित किए जाएंगे।