समाचार · झारखंड
रांची में घर के भीतर सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
INT News22 July 2026 at 01:11 pm

रांची, 22 जुलाई। रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी रमेश ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। उस समय रमेश ठाकुर अपने घर में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में घुसे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।