Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन:ओम शांति रिट्रीट सेंटर में बोले-प्रधानमंत्री ने योग विश्वव्यापी बनाया, विधायक मुकेश शर्मा ने किया स्वागत

INT News8 August 2026 at 03:48 pm

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार दोपहर गुरुग्राम पहुंचे। यहां द्वारका एक्सप्रेसवे के बजघेड़ा टोल प्लाजा पर विधायक मुकेश शर्मा ने नितिन नबीन को गुलदस्ता भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर जिला भाजपा की ओर से उनका स्वागत किया। नितिन नबीन भोराकलां स्थित ‘ओम शांति रिट्रीट सेंटर’ में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित 'रक्तदान महा अभियान' के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत की प्राचीन योग पद्धति सरहदों को लांघकर पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों के कारण ही भारत का योग आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्थापित होकर एक विश्वव्यापी जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। रक्तदान से जुड़े नई पीढ़ी उन्होंने कहा कि रक्तदान से व्यक्ति को आत्म-संतुष्टि मिलती है। आज इस अभियान से नई पीढ़ी का जुड़ना एक शुभ संकेत है। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने आह्वान किया कि युवा शक्ति को रक्तदान के साथ-साथ नशामुक्ति के संकल्प से भी जुड़ना होगा। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञान ही जीवन को सही दिशा देता है और कठिन परिस्थितियों में मन को शांत रखकर बड़े लक्ष्यों को पाने में संस्थान एक प्रेरक स्तंभ की भूमिका निभा रहा है। रक्त के साथ 'मूल्यों का दान' भी आवश्यक - आशा दीदी

अध्यक्षीय संबोधन में ओआरसी की निदेशिका आशा दीदी ने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ समाज में नैतिक मूल्यों का दान करना भी उतना ही आवश्यक है। यह परिवर्तन राजयोग और अध्यात्म के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि योग के निरंतर अभ्यास से केवल आत्मा में ही नहीं, बल्कि मनुष्य की प्रवृत्ति और रक्त के कण-कण में सकारात्मक बदलाव आता है। भारत-नेपाल में आयोजित हो रहा महाअभियान

पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति में यह महाअभियान 21 से 25 अगस्त तक पूरे भारत के साथ-साथ नेपाल में भी आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2025 में संस्थान के प्रयासों से रिकॉर्ड 88,500 यूनिट रक्तदान एकत्र किया गया था। समारोह में बीके चांद ने प्रेरणादायी थीम सॉन्ग प्रस्तुत किया, वहीं कलाकारों द्वारा रक्तदान के महत्व पर एक प्रभावी नाटक का मंचन किया गया। ये लोग उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के समाज सेवा प्रभाग दिल्ली की क्षेत्रीय संयोजिका राजयोगिनी बीके आशा ने उपस्थित जनसमूह को राजयोग का अभ्यास कराकर शांति की अनुभूति कराई। मुंबई से आए बीके ई.वी. गिरीश ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। जबकि माउंट आबू से आए राजयोगी बीके अवतार ने स्वागत वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में राजयोगिनी दिव्या प्रभा दीदी, ब्लड मैन ऑफ बिहार' मुकेश हिसारिया, डॉ. मेघा एवं डॉ. प्रमोद कुमार ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।