national
Video: अर्नब चक्रवात के असर से अचानक बढ़ा जलस्तर, ओडिशा के बूढ़ी ठाकुरानी मंदिर में फंसे 15 लोग

Arnab Cyclone Effect: ओडिशा में चक्रवात अर्नब के असर के बीच भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. इसी दौरान ओडिशा में गंजाम जिले के भंजनगर में बूढ़ी ठाकुरानी मंदिर के आसपास जलस्तर अचानक बढ़ गया. जिससे बूढ़ी ठाकुरानी मंदिर में 15 लोग फंस गए. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
अचानक पानी बढ़ने की क्या वजह रही?
चक्रवात अर्नब के कारण दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश हुई है. बारिश के पानी के तेजी से जमा होने और निचले इलाकों में जलभराव से जलस्तर बढ़ने का खतरा पैदा हुआ. गंजाम जिले में भी प्रशासन ने जलभराव और जलस्तर की निगरानी तेज की थी.
रेस्क्यू करते टीम का वीडियो-
कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, फिर भी बारिश का असर
IMD के 28 अक्टूबर की रात के बुलेटिन के अनुसार, चक्रवात अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया था. यह दक्षिणी ओडिशा और आसपास के इलाकों की ओर बढ़ रहा था. मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर की सुबह तक इसके दबाव के क्षेत्र में और फिर शाम तक कम दबाव के क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना जताई थी. चक्रवात कमजोर पड़ने के बावजूद इससे जुड़ी बारिश के कारण ओडिशा के कई इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है.
ये भी पढ़ें: Cyclone Arnab: ओडिशा में 30,000 लोगों का रेस्क्यू, मलकानगिरी पर सबसे ज्यादा खतरा, 16 जिलों में स्कूल बंद
ओडिशा सरकार ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा अग्निशमन विभाग, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं.