Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रानियां में ADC ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन:पार्क और व्यायामशाला में पौधारोपण किया, बोले- पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी

INT News29 October 2026 at 12:49 pm

सिरसा जिले में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय रानियां के अंतर्गत आने वाले भुना गांव में एडीसी अर्पित संगल ने आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पार्क और व्यायामशाला में पौधे भी लगाए। कार्यक्रम में एडीसी अर्पित संगल ने ग्रामीणों को स्वच्छता और पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है और इसमें आम लोगों का सहयोग चाहिए। संगल ने आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद महिलाओं को इससे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी सहायकों और वर्करों से सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की अपील उन्होंने ग्रामीणों से गांव में सफाई रखने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौधे लगाने की अपील की। आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से गांव के बच्चों और महिलाओं को इससे जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सचिन बिश्नोई, महिला सरपंच शारदा टाक, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष टाक, महिला पंच ममता रानी बरावड़, पंकज बिथलिया, रामकुमार डाल और संदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।