समाचार · मध्य प्रदेश
टीबी के लक्षण हैं तो कराएं जांच, सुसनेर अस्पताल में 8 जुलाई तक विशेष शिविर
INT News4 July 2026 at 05:52 am
भास्कर संवाददाता | सुसनेर सिविल अस्पताल में 2 से 8 जुलाई तक टीबी के संभावित मरीजों के लिए विशेष जांच शिविर लगाया जाएगा। बीएमओ डॉ. बी.बी. पाटीदार ने बताया कि शिविर में संभावित मरीजों की निशुल्क जांच के साथ एचएच मशीन से मुफ्त एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि 15 दिन से अधिक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना, भूख न लगना, बलगम में खून आना या सीने में दर्द जैसे लक्षण होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। ऐसे मरीजों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। बीएमओ ने नागरिकों से अपील की है कि टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि समय पर जांच और उपचार से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है।