Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नीट पेपर लीक के विरोध में SFI और किसान सभा ने किया प्रदर्शन

INT News4 July 2026 at 06:18 am

भास्कर संवाददाता | मुरैना नीट पेपर लीक मामले और विभिन्न भर्ती व प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को एसएफआई, किसान सभा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुरैना एवं कैलारस में प्रदर्शन किया। मुरैना में एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया, जबकि कैलारस तहसील पर भी छात्र, किसान और माकपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी और वरिष्ठ किसान नेता गयाराम सिंह धाकड़ ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक सहित पिछले महीनों में कई परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।