Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

जगन्नाथ यात्रा का प्रचार करने संकीर्तन निकाला

INT News4 July 2026 at 06:18 am

मुरैना। इस्कॉन द्वारा जगन्नाथ यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड से जीवाजी गंज तक संकीर्तन यात्रा निकाली। मुकेश बंसल के अनुसार, मुख्य जगन्नाथ यात्रा 18 जुलाई को मुरैना में आयोजित होगी। इससे पहले 16 जुलाई को अंबाह तथा 20 व 21 जुलाई को कैलारस और सबलगढ़ में यात्रा निकाली जाएगी।