Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

माधवनगर स्टेशन क्षेत्र में कार्य में बाधक पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन

INT News4 July 2026 at 06:21 am

माधवनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सालों से खड़े पुराने पेड़ों को बचाने रेलवे ने ट्रांसप्लांटेशन कराने की कवायद शुरू कर दी है। यहां हो रहे निर्माण में कुछ पेड़ बाधा बन रहे थे। 30-40 साल पुराने इन पेड़ों को काटने के बजाय रेलवे प्रबंधन ने इन्हें जड़ सहित उखाड़ लिया। अब इन्हें आगर रोड स्थित रेलवे के नए ट्रेनिंग सेंटर परिसर में रौपेंगे, ताकि पुराने पेड़ बचे रहे। शुक्रवार को दो ट्रेक्टरों में 10 पेड़ों को पोकलेन की मदद से रखवाकर ट्रेनिंग सेंटर परिसर में रखवा दिया। इन पुराने पेड़ों से परिसर में जल्दी हरियाली फैल जाएगी। ट्रांसप्लांट के लिए पेड़ों को ले जा रहे कर्मचारियों ने बताया कि पहली खेप में 10 पेड़ों को ट्रांसप्लांट के लिए ले जा रहे हैं। निर्माण में बाधा बनने वाले अन्य पेड़ों को भी ऐसे ही उखाड़कर दूसरी जगह लगाएंगे।