Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

जमीन विवाद में फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कट्टा बरामद

INT News4 July 2026 at 06:18 am

भास्कर संवाददाता | मुरैना थाना स्टेशन रोड पुलिस ने खेत के विवाद पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 जून को फरियादी महेश गुर्जर (60) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नारायण विहार कॉलोनी के पास जमीन विवाद को लेकर स्वामी गुर्जर और उसके बेटों रवि व मनोज ने उनके साथ मारपीट की और रवि गुर्जर ने कट्टे से हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार 3 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी रवि गुर्जर (34) निवासी शिवलाल पुरा को ओवरब्रिज चौराहे से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी रवि गुर्जर थाना क्षेत्र का पुराना बदमाश है, जिसके खिलाफ स्टेशन रोड और कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट सहित कुल 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।