Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

राजपुर के सागौन जंगल में दिनदहाड़े लूट:नगर पंचायत कर्मचारी से मारपीट कर हाथ-पैर बांधे, मोबाइल-बाइक लेकर फरार हुए तीन नकाबपोश बदमाश

INT News14 July 2026 at 06:42 pm

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई। नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारी शंकर नाग को तीन नकाबपोश बदमाशों ने सागौन जंगल में रोककर हाथ-पैर बांध दिए और उनकी बाइक, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, सेमरा निवासी शंकर नाग (39) रोज की तरह बाइक से ड्यूटी के लिए राजपुर जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे सेमरा-बकासपुर मार्ग के सागौन जंगल में पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें सड़क से करीब 20-30 मीटर अंदर ले जाकर गमछे और रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। बाइक, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बदमाश शंकर नाग का मोबाइल फोन, करीब एक हजार रुपये नकद और बाइक (CG 30 H 1574) लूटकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बंधनमुक्त कराया करीब एक घंटे तक शंकर नाग किसी तरह निकलने की कोशिश करते रहे। बाद में वह रेंगते हुए पगडंडी तक पहुंचे, जहां पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गए ग्रामीणों ने उन्हें देखा और बंधन खोलकर गांव पहुंचाया। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया। पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच जारी राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।