Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सनावद-पुनासा रोड पर रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:पैसे नहीं देने पर डंपर ड्राइवर से मारपीट, पत्थर मारकर कांच तोड़े थे

INT News14 July 2026 at 06:37 pm

खंडवा में धनगांव थाना पुलिस ने सनावद-पुनासा रोड पर डंपर चालक को रोककर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। धनगांव थाना पुलिस के मुताबिक, 13 जुलाई को खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ा निवासी सावन पिता मांगीलाल भिलाला (30) ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह डंपर लेकर सनावद-पुनासा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान हाथिया बाबा के पास तीन युवकों ने अपनी बाइक डंपर के सामने खड़ी कर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने रंगदारी दिखाते हुए उससे पैसों की मांग की। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पत्थर फेंककर डंपर के कांच तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। चंद घंटों में तीनों आरोपी गिरफ्तार शिकायत मिलने पर धनगांव थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष पिता महेश राठौर (25), आकाश पिता दिनेश वादे (20) वसीम उर्फ मोहसीन पिता जुबेर खान (26) तीनों निवासी इनपुन पुनर्वास, थाना मांधाता के रूप में हुई। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।