Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दंडोतिया टीटी नगर, जाघेला अब बैरसिया तहसीलदार:भोपाल में 22 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की पोस्टिंग; कुंभकार को गोविंदपुरा का प्रभार

INT News14 July 2026 at 06:37 pm

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भोपाल में 22 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को तहसीलों में पदस्थ किया है। तहसीलदार करुणा दंडोतिया को टीटी नगर और आदित्य जाघेला को बैरसिया तहसील भेजा गया है।

नई पदस्थापना के मंगलवार शाम को आदेश जारी किए गए। 7 तहसीलदार और 15 नायब तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है। नायब तहसीलदार बाहर से ट्रांसफर होकर आए हैं। वहीं, दंडोतिया को छोड़ बाकी तहसीलदारों की भी हाल ही में पोस्टिंग हुई है। वे नई पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। गोविंदपुरा में नायब तहसीलदार नवीन चंद्र कुंभकार की पोस्टिंग की गई है। यहां नायब तहसीलदार का पद लंबे समय से खाली था। इस कारण प्रशासनिक कामों में दिक्कतें आ रही थीं। एसडीएम की भी होगी पदस्थापना

जानकारी के अनुसार, तहसीलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की पोस्टिंग के बाद अब अनुभाग में भी एसडीएम की तैनाती की जाएगी। बता दें कि हाल ही में डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर की पदस्थापना भोपाल में हुई है। वहीं, यहां से कई अधिकारी ट्रांसफर होकर गए हैं। इसलिए अनुभाग स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी। कई एसडीएम उधर से उधर किए जा सकते हैं। भोपाल में इनकी पदस्थापना…