Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

11 महीनों से फरार कफ सिरप तस्कर गिरफ्तार:पटेहरा बाजार में गांजा बेचने वाला भी पकड़ा, पुलिस ने एक महीने से लापता बच्ची ढूंढी

INT News14 July 2026 at 06:53 pm

मऊगंज पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। जिसकी जानकारी मंगलवार को दी गई। पहले मामले में, 11 जून 2026 को मऊगंज थाने में एक पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की और 11 जुलाई को लड़की को देवतालाब इलाके से बच्ची को ढूंढा। पुलिस ने न्यायालय में बच्ची के बयान दर्ज कराए हैं। हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़ा गांजा तस्कर दूसरी कार्रवाई में, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पटेहरा बाजार में गांजा बेचने जा रहा है। पुलिस ने गोविंदा तालाब के पास हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक सवार आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रावेन्द्र मिश्रा (48 वर्ष, निवासी पटेहरा) के रूप में हुई है। उसके पास से ₹6,000 कीमत का 800 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक (MP-17-MB-6264) जब्त की गई है। आरोपी पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कफ सिरप तस्करी का 11 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार तीसरी सफलता पुलिस को एक पुराने मामले में मिली। साल 2025 में 'ऑनरेक्स कफ सिरप' की 1147 शीशियों की भारी तस्करी के मामले में आरोपी नंदू उर्फ नंदलाल कुशवाहा (36 वर्ष, निवासी सीधी) पिछले 11 महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। इस आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज था।