समाचार · छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल बेमेतरा में बनेगी:200 कैदियों की होगी क्षमता; रोल कॉल के बाद बाहर निकाल कर काम करने की अनुमति होगी
INT News14 July 2026 at 06:44 pm
छत्तीसगढ़ में पहली बार ओपन जेल (खुली जेल) की स्थापना होने जा रही है। राज्य सरकार ने बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में ओपन जेल स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस जेल की क्षमता 200 कैदियों की होगी। यहां केवल अच्छे आचरण वाले और कम सुरक्षा जोखिम वाले सजायाफ्ता कैदियों को रखा जाएगा। ओपन जेल पारंपरिक जेलों से अलग होगी। इसमें पात्र कैदियों को निर्धारित नियमों के तहत नियंत्रित स्वतंत्रता दी जाएगी, ताकि उनका पुनर्वास हो सके और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। ओपन जेल की खास बातें पढ़ें आदेश की कॉपी-