Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंडला में पोल से लटका मिला युवक का शव:बिछिया का रहने वाला था, कार्टून बांधने की प्लास्टिक से लगी थी फांसी

INT News14 July 2026 at 06:36 pm

मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने के ठीक सामने स्थित विनोद रंगमंच के पास एक पोल से एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर बिछिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को फंदे से नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 28 वर्षीय निशांत नामदेव के रूप में हुई है, जो बिछिया के वार्ड 2 का निवासी था। घटना की खबर फैलते ही विनोद रंगमंच के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्लास्टिक की पट्टी से लगाई फांसी, परिजन शहर से बाहर बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि यह घटना सोमवार रात की लग रही है, जिसकी जानकारी पुलिस को सुबह मिली। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सामान के डिब्बे (कार्टून) बांधने में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की मजबूत पट्टी से फांसी लगाई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन फिलहाल शहर से बाहर गए हुए हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है और उनके लौटने का इंतजार किया जा रहा है। सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, फिर भी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। पुलिस घटना के हर संभावित पहलू की गहनता से जांच कर रही है।