समाचार · मध्य प्रदेश
भोपाल के ईदगाह हिल्स पर धारणाधिकार पट्टे का कैंप:सिंधी कम्युनिटी हॉल में शिविर लगाया; पहले दिन 30 आवेदन आए
भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर-20, 21 और 28 आदि पर धारण अधिकार पट्टे के लिए रविवार को कैंप लगाया गया। यह कैंप ईदगाह हिल्स स्थित सिंधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। कैंप का आयोजनसांसद आलोक शर्मा के निर्देश पर एसडीएम बैरागढ़ रवीशकुमार श्रीवास्तव के आदेश अनुसार हुआ। कैंप में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। ईदगाह दयोड़ी को साल 2001 में तत्कालीन कलेक्टर अनुराग जैन ने शासकीय घोषित कर दिया गया था। वर्तमान में इस शासकीय भूमि पर विभिन्न कॉलोनी डेवलप हो गई है। अतिक्रमण पर कार्रवाई
बिना धारण अधिकार पट्टों के इन भवनों को शासकीय भूमि पर अतिक्रमण मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 248 के अंतर्गत शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। वर्तमान में भी ईदगाह हिल्स स्थित कई भवनों को जिनके पास स्वामित्व के दस्तावेज नहीं है, शासन जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।