national · गुजरात
गृह मंत्री शाह सोमवार को अहमदाबाद में इस्कॉन-साणंद एलिवेटेड कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन
INT News8 November 2026 at 07:30 pm

अहमदाबाद, 8 नवंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन जंक्शन से साणंद चौकड़ी तक बने छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में सुबह 11 बजे इसका उद्घाटन किया जाएगा। 464 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार इस कॉरिडोर के खुलने से एसजी हाईवे पर यातायात का दबाव कम होने और रोजाना करीब दो लाख वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।