समाचार · बिहार
पटना के कंकड़बाग में कंप्यूटर दुकान में लगी भीषण आग, लोगों का किया गया रेस्क्यू, अफरा-तफरी का माहौल

Patna Fire Incident : पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में कंप्यूटर की एक दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना कंकड़बाग रोड स्थित ग्रेविटी मॉल के बगल में विजय अमन अपार्टमेंट की है.
आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. इस दौरान अपार्टमेंट में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया.
हवन के कारण आग लगने की आशंका
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, दुकान में हवन के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम
घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. वहीं, अपार्टमेंट में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है. घटना में हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है.
Also Read : पटना में कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, घंटों मशक्कत के बाद भी दमकलकर्मियों को हुई परेशानी