Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में दिवाली पर 4 जगहों पर लगी आग:ऑर्किड क्रीसेंट में अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

INT News8 November 2026 at 09:10 pm

गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-4 में भीषण आग लग गई है। यह हादसा ऑर्किड क्रीसेंट के मकान नंबर 5523 के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ। रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक लगी इस आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चार मंजिला इमारत में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। आग के चलते चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत घर के इलेक्ट्रिक पैनल में हुए जोरदार शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। देखते ही देखते चिंगारियों ने भयंकर आग का रूप ले लिया और पूरे इलेक्ट्रिक पैनल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्राउंड फ्लोर के हिस्से में धुंआ भर गया। राहत और बचाव कार्य शुरू हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। इसे घर के ऊपरी हिस्सों व आस-पास के मकानों में फैलने से रोका गया है। हादसे में किसी तरह की हताहत नहीं फायर अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बिजली का पैनल और मकान का काफी हिस्सा जलकर खाक हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे ब्लॉक की बिजली आपूर्ति को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।