समाचार · बिहार
Muzaffarpur: रामबाग में PNG गैस लीकेज, मौके पर पहुंचे SDM और पुलिस अधिकारी

मुजफ्फरपुर: शहर के रामबाग चकबासु इलाके में गैस लीकेज की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की टीम ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल गैस का रिसाव बंद कर लिया गया है और इलाके में स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
गैस लीकेज की सूचना पर एसडीएम पूर्वी, एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार और मिठनपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली. IOCL की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और रिसाव को बंद कराया.
प्रशासन और पुलिस की स्थिति पर नजर
फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं. IOCL की टीम भी स्थिति का जायजा ले रही है.
कुछ दिन पहले गोबरसही में PNG ब्लास्ट में हुई थी शिक्षक की मौत
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट की घटना हुई थी. इस हादसे में 52 वर्षीय शिक्षक श्रीनिवास सिंह की मौत हो गयी थी. घटना के बाद गैस पाइपलाइन की सुरक्षा और लीकेज की सूचना पर त्वरित कार्रवाई को लेकर सवाल उठे थे. ऐसे में रामबाग चकबासु में गैस लीकेज की ताजा सूचना के बाद प्रशासन और IOCL की टीम की तत्परता महत्वपूर्ण रही.