entertainment
Diwali Special:मनोज तिवारी का ये अंदाज पहले नहीं देखा होगा, पत्नी के सामने घुटनों पर बैठे और कह दिया, I Love You

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी का एक ऐसा अंदाज देखने को मिला है, जिसे देखकर उनकी पत्नी भी भावुक हो गईं. अक्सर पर्दे पर अपने गानों और एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करने वाले मनोज इस बार पत्नी सुरभि के लिए रिक्शा चलाते और दुकान में साड़ी बेचते नजर आए. इतना ही नहीं, उन्होंने घुटनों पर बैठकर पत्नी को अंगूठी पहनाई और फिर माथे पर Kiss करके अपने प्यार का इजहार किया.
दरअसल, मनोज तिवारी इन दिनों रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नी सुरभि के साथ नजर आ रहे हैं. शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है.
पत्नी को डेट पर ले जाने के लिए चलाया रिक्शा
शो के प्रोमो में मनोज तिवारी कहते नजर आते हैं कि उन्हें काम करके पैसे कमाने हैं और फिर उन पैसों से पत्नी को डेट पर लेकर जाना है. इसके बाद वह अलग-अलग काम करते दिखाई देते हैं.
कभी मनोज होटल में लोगों को खाना परोसते हैं, तो कभी सड़क पर रिक्शा चलाते हैं. इतना ही नहीं, वह कपड़े की दुकान में साड़ियां बेचकर भी पैसे कमाते हैं. इसके बाद वह पत्नी सुरभि को स्कूटी पर घुमाने भी ले जाते हैं.
घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी, किया Kiss
मनोज तिवारी का रोमांटिक अंदाज यहीं नहीं रुका. डेट के दौरान उन्होंने फिल्मी अंदाज में पत्नी सुरभि को प्रपोज किया. वह घुटनों के बल बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते नजर आए.
इसके बाद मनोज ने सुरभि के माथे पर Kiss किया और कहा, 'I Really Love You... तुम बहुत अच्छी हो.' पति का यह अंदाज देखकर सुरभि भावुक हो गईं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए. शो में मौजूद दूसरे सितारे भी दोनों का प्यार देखकर भावुक नजर आए.
साल 2020 में की थी सुरभि से शादी
मनोज तिवारी की निजी जिंदगी की बात करें तो सुरभि उनकी दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले उनकी शादी रानी तिवारी से हुई थी. हालांकि, कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे.
इसके बाद मनोज की जिंदगी में सुरभि आईं. दोनों ने साल 2020 में शादी की. अब शो में दोनों की केमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए प्यार देखने को मिल रहा है. प्रोमो सामने आने के बाद फैंस भी इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार के इस भोजपुरी गायक ने अंग्रेजों को दी थी चुनौती; छापते थे नकली नोट, धोखा मिला तो गाने में सुनाई पूरी कहानी