समाचार · उत्तर प्रदेश
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें एग्जाम और एडमिट कार्ड की डेट

UP Assistant Professor Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा का शहर चेक कर सकते हैं. इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी.
8 नवंबर को जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप
UPESSC ने 8 नवंबर 2026 को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,936 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 4,24,800 रुपये तक सैलरी
19 और 20 नवंबर को होगी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, UP Assistant Professor Recruitment Exam 2026 का आयोजन 19 और 20 नवंबर को किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है.
इन 6 शहरों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इनमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ और गोरखपुर शामिल हैं. उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी सिटी इंटिमेशन स्लिप में मिलेगी.
15 नवंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 नवंबर 2026 को जारी करेगा. उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
होमपेज पर Assistant Professor Exam City Intimation 2026 के लिंक पर क्लिक करें
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी
इसमें दिए गए परीक्षा शहर की जानकारी चेक करें और इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें
ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: रेलवे अप्रेंटिस से लेकर बैंकिंग और मेडिकल सेक्टर तक, देखें इस हफ्ते की खास भर्तियां