समाचार · छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में फेरबदल:अधिकारियों के तबादले के 2 आदेश जारी, कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार से किया मुक्त
INT News5 November 2026 at 10:59 pm
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने राज्य वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर अधिकारियों के तबादले किए हैं। ये आदेश 4 नवंबर को जारी किया गया था। तबादले में रायपुर, नवा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जशपुर, कोरिया, नारायणपुर, सुकमा और अन्य जिलों में किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तो कुछ को स्वयं के व्यय पर नई जगह पदस्थ किया गया है। देखिए ट्रांसफर लिस्ट पहली लिस्ट दूसरी ट्रांसफर लिस्ट